बांदा बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बिसंडा कस्बे के ओरन रोड पर तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा पर पलट गया। इस भयावह हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा। सबसे पहले उसने सड़क पर जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। इसके बाद भी ट्रक नहीं रुका और सड़क किनारे खड़े एक ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया।
ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *