WhatsApp Image 2026 05 28 at 10.07.17

TMC के कई सांसद और विधायक बीजेपी में आने के लिए तैयारी हैं। ये दावा एक बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने किया है।

बीजेपी सांसद ने दावा किया- करीब 20 TMC सांसद बीजेपी में आने के लिए तैयारी हैं। कई टीएमसी विधायक पार्टी से नाराज हैं।

सांसद ने दावा किया कि करीब 50 टीएमसी विधायक नाराज हैं और BJP में आना चाहते हैं। अगर केंद्रीय नेतृत्व मंजूरी देता है तो ये नेता बीजेपी में आ जाएंगे।

दूसरी ओर अटकलों के अनुसार, मानसून सत्र के आसपास कई टीएमसी सांसद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही 100 से ज्यादा टीएमसी पार्षदों ने इस्तीफा दिया है।

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 12 टीएमसी सांसद अब बीजेपी के संपर्क में हैं। दल-बदल कानून को ध्यान में रखते हुए बागी होने वाले सांसद पार्टी के 5-6 सांसदों से बात कर रहे हैं।

By admin