सूर्योदय: ~ ०५:४२
सूर्यास्त: ~ १९:०७
चन्द्रोदय: ~ १६:३९
चन्द्रास्त: ~ २७:५४+
अयन ~ उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: ~ १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: ~ २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) ~ ५१२८
मास ~ ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष ~ शुक्ल
तिथि ~ द्वादशी (०७:५६ से त्रयोदशी)
नक्षत्र ~ चित्रा (०८:०८ से स्वाति)
योग ~ वरीयान (२७:५५+ से परिघ)
प्रथम करण ~ बालव (०७:५६ तक)
द्वितीय करण ~ कौलव (२०:५१ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य ~ वृषभ
चंद्र ~ तुला
मंगल ~ मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ~ वृषभ (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु ~ मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ~ मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ~ मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु ~ कुम्भ
केतु ~ सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
~
अभिजित मुहूर्त ११:५७ से १२:५१
अमृत काल ~ २४:५५+ से २६:४१+
विजय मुहूर्त ~ १४:३९ से १५:३२
गोधूलि मुहूर्त ~ १९:०६ से १९:२७
सायाह्न सन्ध्या ~ १९:०७ से २०:११
निशिता मुहूर्त ~ २४:०३+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त ~ २८:१७+ से २८:५९+
राहुकाल ~ १४:०५ से १५:४६
गुलिक काल ~ ०९:०३ से १०:४४
यमगण्ड ~ ०५:४२ से ०७:२२
दुर्मुहूर्त ~ १०:१० से ११:०४
वर्ज्य ~ १४:१९ से १६:०५
होमाहुति ~ शनि
दिशा शूल ~ दक्षिण
राहु काल वास ~ दक्षिण
अग्निवास ~ पाताल (०७:५६ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ~ पश्चिम
शिववास ~ कैलाश पर (०७:५६ से नन्दी पर)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ - शुभ २ - रोग
३ - उद्वेग ४ - चर
५ - लाभ ६ - अमृत
७ - काल ८ - शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - अमृत २ - चर
३ - रोग ४ - काल
५ - लाभ ६ - उद्वेग
७ - शुभ ८ - अमृत
नोट~ दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
~~~~
(दक्षिण दिशा को छोड़कर) दही का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
~~~~
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी, अग्नि नक्षत्रम् समाप्त, गुरू प्रदोष व्रत, पुरुषोत्तम मास का १२वां दिवस, पद्मिनी एकादशी पारण आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
~~
आज ०८:०८ तक जन्मे शिशुओं के नाम चित्रा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (पे, पो, रा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त~
वृषभ – ०४:५८ से ०६:५६
मिथुन – ०६:५६ से ०९:०९
कर्क – ०९:०९ से ११:२६
सिंह – ११:२६ से १३:३७
कन्या – १३:३७ से १५:४८
तुला – १५:४८ से १८:०३
वृश्चिक – १८:०३ से २०:१९
धनु – २०:१९ से २२:२४
मकर – २२:२४ से २४:१०+
कुम्भ – २४:१०+ से २५:४३+
मीन – २५:४३+ से २७:१४+
मेष – २७:१४+ से २८:५४+
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक - ०५:४२ से ०६:५६
शुभ मुहूर्त - ०६:५६ से ०७:५६
रोग पञ्चक - ०७:५६ से ०८:०८
शुभ मुहूर्त - ०८:०८ से ०९:०९
मृत्यु पञ्चक - ०९:०९ से ११:२६
अग्नि पञ्चक - ११:२६ से १३:३७
शुभ मुहूर्त - १३:३७ से १५:४८
रज पञ्चक - १५:४८ से १८:०३
शुभ मुहूर्त - १८:०३ से २०:१९
चोर पञ्चक - २०:१९ से २२:२४
शुभ मुहूर्त - २२:२४ से २४:१०+
रोग पञ्चक - २४:१०+ से २५:४३+
शुभ मुहूर्त - २५:४३+ से २७:१४+
शुभ मुहूर्त - २७:१४+ से २८:५४+
रोग पञ्चक - २८:५४+ से २९:४१+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त ~ (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
सबसे लंबा मार्ग एक मन से दूसरे मन तक पहुँचना है और इसी मे सबसे अधिक समय लगता है॥
आज का राशिफल
~~~~
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका आत्मविश्वास और काम करने की क्षमता दोनों चरम पर रहेंगे। हर फैसला आप सोच-समझकर लेंगे, लेकिन किसी के दबाव में आकर लिया गया कदम बाद में परेशानी दे सकता है। मन में नई कमाई या साइड इनकम का विचार चल सकता है और अच्छी बात यह है कि उसमें सफलता मिलने के संकेत भी मजबूत हैं। जीवनसाथी की कोई उपलब्धि या प्रमोशन घर का माहौल खुशियों से भर देगा। आज आप खुद को फिट और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम की ओर भी खास ध्यान देंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन धीरे-धीरे लेकिन पक्की सफलता देने वाला रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार मन में आएंगे। परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते या विवाह की बात तय होने से घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। हालांकि संतान का थोड़ा जिद्दी या मनमौजी व्यवहार आपको चिंता में डाल सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज किस्मत अचानक आपका साथ देती नजर आएगी। लंबे समय से अटका या डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। बिजनेस में जो योजनाएं परेशानी बन रही थीं, वे अब धीरे-धीरे सही दिशा पकड़ सकती हैं। किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। पिता की सलाह पारिवारिक बिजनेस में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी और परिवार के साथ घूमने-फिरने या पिकनिक का प्लान भी बन सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़े मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है। नई संपत्ति खरीदने का विचार सफल हो सकता है। हालांकि अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए निजी बातें किसी से साझा करने से बचें। परिवार का कोई नाराज सदस्य आज आपके प्यार और समझदारी से मान सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी पर्दे के पीछे कुछ चालें चलने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपको सही दिशा दिखाएगी। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी और लोग आपसे उम्मीदें लगाएंगे। संतान को नौकरी या करियर के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से भागदौड़ बढ़ेगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे। आज आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान को लेकर मन में खास सजगता रहेगी। किसी से वादा करने से पहले पूरी स्थिति समझ लेना बेहतर होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। माता जी की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। बिजनेस में किसी नुकसान या रुकावट के कारण भागदौड़ ज्यादा रहेगी। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा करना मुश्किलें बढ़ा सकता है। हालांकि कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं और फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। यदि आपने किसी को उधार दिया हुआ पैसा अटका रखा था, तो उसके वापस मिलने की उम्मीद भी आज मजबूत रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका मन मौज-मस्ती और खुशियों में डूबा रहेगा। संतान की तरक्की देखकर गर्व महसूस होगा। लंबे समय से अटका कोई काम आज पूरा हो सकता है, जिससे राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही करने से बचना होगा, वरना नुकसान हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी चतुराई और समझदारी का सही इस्तेमाल करना होगा। बिजनेस में छोटी-मोटी गड़बड़ियां मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य से सब संभल जाएगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज रिश्तों में अपनापन और मजबूती बढ़ेगी। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और किसी पुराने मुद्दे का समाधान मिल-बैठकर निकल सकता है। परिवार के साथ बिताया गया समय आपके मन को सुकून देगा। नौकरी से जुड़ा कोई काम आपको यात्रा पर ले जा सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और समझदारी आपको लगातार आगे बढ़ने में मदद करेगी। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं और तरक्की के रास्ते खुलते नजर आएंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका मान-सम्मान और लोकप्रियता दोनों बढ़ने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छे काम के लिए आपको सराहना या पुरस्कार मिल सकता है। नए लोगों से दोस्ती होगी और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मन बेहद प्रसन्न रहेगा और बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको भीतर से खुश कर देगा। पिता आज आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी भागदौड़ बनी रह सकती है, लेकिन अंत में स्थिति आपके पक्ष में जाती दिखाई देगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। काम के पीछे भागते-भागते आप खुद की देखभाल भूल सकते हैं, इसलिए थोड़ा संतुलन जरूरी है। संतान के लिए नया वाहन या कोई बड़ी चीज खरीदने का विचार बन सकता है। खान-पान में लापरवाही से बचें और अपनी वाणी को मधुर बनाए रखें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। परिवार के लोगों के साथ प्यार और नरमी से पेश आएंगे, तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज धन को लेकर समझदारी दिखाने की जरूरत है। कोई व्यक्ति आपको गलत निवेश या जोखिम भरी योजना में फंसाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही पैसा लगाएं। संतान के करियर या पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी को नई नौकरी या अच्छा अवसर मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन घर में होने के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे वातावरण सकारात्मक बना रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी समझदारी और शांत स्वभाव हर काम को आसान बना देंगे। घर में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी और रौनक बढ़ सकती है। सरकारी मामलों से जुड़ी कोई चिंता खत्म होने के संकेत हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर दोस्तों या करीबी लोगों से चर्चा हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को जल्दबाजी से बचना होगा और बॉस की बातों पर खास ध्यान देना होगा, क्योंकि आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬
[
