ट्रेनी IPS का घिनौना रूप! रेप और हत्या की कोशिश के आरोप में चंचलगुडा जेल भेजा गया उदय कृष्णा रेड्डी कानून की रक्षा की कसम खाने वाले जब खुद कानून की धज्जियां उड़ाने लगें, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है
देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान ‘सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी’ (SVPNPA), हैदराबाद का नाम उस वक्त दागदार हो गया, जब ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी (33) को अपनी ही साथी महिला ट्रेनी IPS के साथ दरिंदगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया
कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चंचलगुडा जेल भेज दिया है मामला सिर्फ यौन उत्पीड़न तक सीमित नहीं रहा, मेडिकल जांच में पीड़ित महिला अफसर की गर्दन पर गला दबाने के निशान और पैर में गहरी चोटें पाई गईं सबूतों के आधार पर पुलिस ने केस में BNS की धारा 64(1) (रेप) और धारा 109 (हत्या का प्रयास) जैसी संगीन धाराएं जोड़ दी हैं जांच के मुताबिक, दोनों की पहचान 2025 में इंस्टाग्राम पर हुई थी, रिश्ता टूटने और पीड़िता की शादी होने के बाद आरोपी सनक पर उतर आया उसने पीड़िता को चाकू दिखाकर धमकाया, प्राइवेसी का हनन किया और ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी
