18 scaled
6 / 100 SEO Score

हाथरस पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी द्वारा जनपद हाथरस के सिकन्द्राराऊ-कासगंज कांवड़ मार्ग का स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ अमित पाठक मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पुलिस पिकेट, ड्यूटी व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर तैनात प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। ड्यूटी स्थल किसी भी दशा में खाली न छोड़ा जाए तथा सभी अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर निगरानी बनाए रखें। किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुँचकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्थापित बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्वाइंट एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि यातायात संचालन सुचारु बनाए रखने के लिए सभी निर्धारित डायवर्जन योजनाओं का प्रभावी अनुपालन कराया जाए। कांवड़ियों एवं सामान्य नागरिकों दोनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात का संचालन किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्थान पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग पर लगातार पैदल गश्त एवं वाहन गश्त कराई जाए। रात्रिकालीन ड्यूटी में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें तथा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखें।
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। एंटी रोमियो टीम एवं अन्य पुलिस टीमें भी सक्रिय रूप से भ्रमणशील रहें।
पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा कांवड़ियों के मध्य पहुँचकर उनसे संवाद किया तथा उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई गई सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक प्राप्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *