6
7 / 100 SEO Score

लखनऊ राजधानी लखनऊ के थाना चौक क्षेत्र स्थित चरक चौराहे पर सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। घटना में वैन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे वैन में सवार मासूम बच्चों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है तथा घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) कमलेश दीक्षित ने बताया कि चरक चौराहे पर स्कूल वैन में तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस बल मौके पर भेजा गया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *