11
9 / 100 SEO Score

मानसून सत्र की शुरुआत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार और विपक्ष को जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा करने की सलाह दी। ‘एक्स’ पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सत्र हंगामे, आरोप-प्रत्यारोप और दलगत राजनीति की बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। कहा कि विधानसभा के लगातार छोटे होते सत्र चिंता का विषय हैं, क्योंकि इससे विधायिका की प्रभावशीलता प्रभावित हो सकती है। अफसरशाही को संविधान और जनहित के प्रति जवाबदेह बनाए रखने के लिए विधायिका की संवैधानिक भूमिका मजबूत रहना जरूरी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *