दिल्ली -संसद परिसर में पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन साधु की वेशभूषा में परिसर में बैठे पप्पू यादव राम धन गबन मामले में किया विरोध प्रदर्शन दान पेटी लेकर भागते हुए भी दिखे पप्पू यादव विपक्षी सांसद दान पेटी में दान करते भी दिखे
राम धन गबन पर विपक्ष तंज कसते हुए दिखा
देश की संसद के अन्दर इस तरह का शर्मनाक नजारा देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव अब नजदीक आ गया है
विपक्ष का राममंदिर चंदा चोरी मामले पर प्रदर्शन करना एक दम सही है लेकिन सवाल यह उठता है कि जिस वेशभूषा में सांसद पप्पू यादव प्रदर्शन कर रहे है क्या इससे साधु संतों का अपमान नहीं हो रहा है ?
चोरी जिसने की उसका विरोध होना चाहिए लेकिन धर्म और जाति विशेष की वेशभूषा पहन कर देश की संसद में अपमान यह ठीक नहीं है
कम से कम सरकार को इस मामले में सामने आकर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए
आज देश की संसद में जो रहा है इससे देश विदेश में क्या भारत की छवि बहुत अच्छी दिखाई दे रही होगी ?
अयोध्या से सपा सांसद,श्रावस्ती के सांसद,आजमगढ़ सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ,राहुल गांधी के द्वारा यह प्रदर्शन क्या सही है या गलत ?
दिल्ली संसद भवन परिसर के अन्दर विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपनाया
सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार के पास पुजारी का वेश धारण कर प्रदर्शन करने वाले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के स्वांग के बाद सचिवालय ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि संसद परिसर में इस तरह के वेशभूषा आधारित प्रदर्शन या नाटकीय विरोध की अनुमति नहीं दी जाएगी
बताया जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई है और मौजूदा दिशानिर्देशों को अब सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा रही है
