IMG 20260722 WA0018
6 / 100 SEO Score

साकार फाउंडेशन की प्रस्तुति ‘स्वरलहरी’ में सजे सदाबहार गीतों के रंग, संगीत और का यादगार संगम

लखनऊ। साकार फाउंडेशन द्वारा ‘स्वरलहरी’ संगीत आयोजन महाराजा बैंक्वेट में किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में पुराने सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मधुर संगीत, बेहतरीन गायकी और उत्साहपूर्ण वातावरण ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में गेस्ट आर्टिस्ट जावेद खान की विशेष प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। इसके साथ ही कनिष्क कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, विनय कुमार, आलोक वर्मा, रूपेश विश्वकर्मा, संजीव शुक्ला, निरुपमा राहुल, अरुण कुमार, राकेश रावत, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अपूर्व पांडेय, जितेंद्र कुमार, अजय श्रीवास्तव, डॉ. राजीव सिन्हा, जी. एन. गुप्ता, प्रेम नाथ पाण्डेय, राकेश शर्मा, नीता प्रजापति, नीना रामचंद्रानी, रोली सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, संगीता मिश्रा, अनीता सिन्हा, अनिल वर्मा, अनिल दास, अर्चना चतुर्वेदी, मनप्रीत कौर, सुजाता बोस, अनुपमा श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, नकुल श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, सहित अनेक प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समूचे माहौल को सुरमई बना दिया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए रेखा सिन्हा, अभिषेक अग्रवाल, गौतम बोस, ऊषा पाण्डेय, प्रियांशी श्रीवास्तव, अक्षय लाल, रजनीश, अनुपमा श्रीवास्तव, अब्बासी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं रोचक संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने अपनी सधी हुई वाणी और सहज शैली से किय।
संगीत के साथ-साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मनोरंजक गेम्स में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे आयोजन में आनंद और उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर साकार फाउंडेशन की सचिव प्रीति लाल ने सभी कलाकारों, अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित श्रोताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए ‘अर्ली बर्ड’, ‘बेस्ट सिंगर’ तथा क्विज़ पुरस्कार भी प्रदान किए गए। रूपेश विश्वकर्मा को बेस्ट मेल सिंगर और नीता प्रजापति को बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार दिया गया। अर्ली बर्ड पुरस्कार प्रेमनाथ पांडे ने जीता।
स्वरलहरी का यह आयोजन संगीत, संस्कृति, मनोरंजन और आपसी सौहार्द का एक सुंदर उदाहरण बनकर सभी उपस्थित लोगों की स्मृतियों में लंबे समय तक जीवंत रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *