यूपी कांग्रेस में प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की नियुक्ति बाद प्रथम लखनऊ आगमन
यूपी कांग्रेस में प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की नियुक्ति बाद प्रथम लखनऊ आगमन के साथ यूपी कांग्रेस दफ्तर में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में नेता कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बड़े सब दूर रहे।कार्यक्रम में यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सह प्रभारी धीरेंद्र गुजर भी शामिल थे।यूपी कांग्रेस के भीतर की खबर कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बदलाव जल्दी होना है, पश्चिम यूपी से मुस्लिम चेहरा यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने की बात कही जा रही है उसी में धीरेंद्र गुज्जर की भी इच्छा यूपीसीसी संभालने की है, धीरेंद्र को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का भरोसेमंद होना कहा जाता है। पश्चिम यूपी से तेज तर्रार मुस्लिम नेता के यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की दावेदारी से इंडी गठबंधन के प्रमुख घटक दल समाजवादी कैंप और अखिलेश यादव को असहजता महसूस करेगा तब कांग्रेस की तरफ से ओबीसी धीरेंद्र गुज्जर मॉडरेट कांग्रेसी नेता गठबंधन के लिए भी उपयोगी रहेंगे। प्रभारी गौतम के आगमन और स्वागत कार्यक्रम से निवृत हुए गुज्जर लावलश्कर के साथ हजरतगंज स्थित दक्षिणेश्वर के हनुमानजी मंदिर में पिछले दरवाजे से देर रात में ढोक देकर दर्शन प्राप्त किए!

