पुणे – केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया दावा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिया ने शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से करीब ₹1 करोड़ लिए थे, लेकिन यह रकम अपने प्रेमी चेतन चौधरी को दे दी।

वहीं, 6 जून को केतन और सिया को बाली ट्रिप के लिए एयरपोर्ट छोड़ने वाले कैब चालक वैभव जाधव का दावा है कि सिया बाली नहीं जाना चाहती थी और उसका भाई साहिल उसे जबरन कार में बैठाकर ले गया। रास्ते में सिया ने कार से कुछ सामान निकालकर बूट में छिपा दिया। बाद में कैब में पासपोर्ट छूटने की सूचना मिली, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि पासपोर्ट भी सिया ने ही जानबूझकर छिपाया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »