WhatsApp Image 2026 07 02 at 08.26.35

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मंगलवार को कनावनी पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद दो शातिर स्नैचरों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। सौरभ यादव, अमन यादव दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, बिना नंबर की पल्सर बाइक और एक पीली धातु का टुकड़ा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों एनसीआर में लूट-स्नैचिंग की कई वारदातों में वांछित थे।घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल भिजवाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *