लखनऊ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस सुबह लखनऊ सिविल अस्पताल लाया गया था डॉक्टरों ने प्रतीक यादव को मृत घोषित किया मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे प्रतीक राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार संभालते थे लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे जीव आश्रय’ संस्था के जरिए स्ट्रीट डॉग्स की सेवा भी करते थे यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर

लखनऊ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया, उनकी उम्र 38 साल थी, प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे

प्रतीक के शव को सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया है। उनके शव का पोस्टमार्टम होगा। बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हे सिविल अस्पताल ले जाया गया था। खबर लिखे जाने तक अस्पताल व परिवार की ओर से प्रतीक की मृत्यु को लेकर कोई बयान नहीं आया था। यह भी कहा जा रहा है कि 30 अप्रैल को भी प्रतीक की तबियत बिगड़ने पर लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तबियत कुछ ठीक होने पर वे 3 दिन बाद अस्पताल से घर चले गए थे। समाजवादी पार्टी के आफिशियल हैंडल पर किए गए पोस्ट में प्रतीक यादव के निधन को अत्यंत दु:खद बताया गया है। भाजपा नेत्री एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव के पति प्रतीक की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है। प्रतीक के दो पुत्रियां हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब 5 बजे प्रतीक के दोस्त उन्हे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

आधिकारिक बयान-

  • घटना क्रम -प्रतीक यादव का ड्राइवर सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर बताया की भैया की तबियत ख़राब हो गई है -जब डॉक्टर घर पर पहुंचे तो बॉडी में कुछ नहीं था -बॉडी को सिविल हॉस्पिटल लाया गया और ब्रॉटडेड बताया गया -बॉडी को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने रोक लिया क्योंकि सस्पेक्टेड पॉइज़िंगनिग का मामला लगा -लिहाजा पोस्टमार्टम के लिए केजीएमसी भेजा गया -निदेशक सिविल हॉस्पिटल

केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव

भाई प्रतीक यादव के निधन पर बोले – अखिलेश यादव
दुख है आज प्रतीक हमारे बीच नहीं प्रतीक जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते थे जो परिवार के लोग कहेंगे उसके मुताबिक काम करेंगे-
अखिलेश यादव

FOR DETAIL REPORT WATCH OUR YOU TUBE CHANNEL LINK GIVEN BELOW

https://www.youtube.com/@Indianlive24

STAY UPDATES WITH OUR PORTAL FOR MORE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *