शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

लखनऊ शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड अखिलेश यादव का सरकार पर हमला शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हरदोई दौरे के दौरान पीड़ित परिवार से मुलाकात की और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद महिलाओं और लड़कियों से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार ऐसे मामलों में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए कर रही है और पुलिस “भाजपा के इशारों पर काम कर रही है।” उन्होंने कहा कि आम लोगों को थानों में न्याय नहीं मिल रहा है, यहां तक कि वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद भी उन्हें निराशा ही हाथ लगती है।

उन्होंने कहा शिल्पी कुशवाहा का मामला भी इसी व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *