WhatsApp Image 2026 03 29 at 5.31.27 PM

राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पीजीआई थाना क्षेत्र के चर्चित संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर और ₹1 लाख के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ और बदमाश के बीच मुठभेड़ के दौरान संजय उर्फ संजीव घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संजय उर्फ संजीव पर हत्या समेत कई जघन्य अपराध दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था।
संदीप सिंह हत्याकांड में उसकी भूमिका मुख्य शूटर के रूप में सामने आई थी। आरोपी की मौत के बाद पुलिस अब उसके अन्य साथियों और पूरे गैंग के नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

youtube placeholder image

By admin