उत्तर प्रदेश विधानसभा में सत्र के दौरान माहौल गरमा गया, जब मंत्री ओम प्रकाश राजभर और सपा विधायक अतुल प्रधान के बीच तीखी बहस हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल, सपा विधायक अतुल प्रधान ने सदन में राजभर को “सबसे बड़ा धोखेबाज” करार दिया। इस टिप्पणी पर राजभर भड़क उठे और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा—“ऐसा ठोकेंगे कि फट जाओगे।” दोनों नेताओं के बीच हुई इस तीखी नोकझोंक के चलते कुछ देर के लिए सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।
इसी बीच, राजभर के एक पुराने बयान को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए “भाजपाइयों को जूते मारो” बयान के मामले में मऊ की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
विधानसभा में विपक्ष ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया, जबकि सत्तापक्ष की ओर से भी जवाबी टिप्पणियां सामने आईं। पूरे घटनाक्रम के चलते सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही।
