मथुरा वृंदावन के केसी घाट पर नाव हादसा, 10 की मौत रेस्क्यू ऑपरेशन जारी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृंदावन स्थित यमुना नदी के केसी घाट के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया जब पर्यटकों से भरी एक नाव अचानक पलट गई। हादसे में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं और 5 लोग अभी भी लापता हैं।बताया जा रहा है कि नाव में सवार अधिकांश पर्यटक पंजाब के रहने वाले थे, जो वृंदावन भ्रमण के लिए आए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मथुरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि बचाव अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि डूबी हुई नाव पूरी तरह उलट जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाई आ रही है।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के अनुसार, अब तक 14 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए।SDRF और NDRF की टीमें मौके पर तैनात हैं, वहीं स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। इसके अलावा मथुरा स्थित सेना स्टेशन से भी सहायता मांगी गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।फिलहाल यमुना नदी में लापता लोगों की तलाश जारी है और प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *