सीतापुर में रिटायर्ड पुलिस कर्मी के बेटे ने देर रात लगभग 3 बजे लैब टेक्नीशियन की गोली मार कर हत्या कर दी आरोपी शिवेश सिंह (40) ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सतीश यादव उम्र लगभग (35) के सिर में गोली मारी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।लैब रिटायर्ड पुलिसकर्मी की ही है। आरोपी उसकी जिम्मेदारी संभालता है। उसका लैब टेक्नीशियन से मनमुटाव था। देर रात उसका सतीश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे बौखलाया अपने पिता के कमरे में गया। अटैची जलाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली।गोली की आवाज सुनकर सो रहे लाग जाग गए। भागकर मौके पर पहुंचे तो सतीश को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर्स ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है।
सीओ सदर नेहा त्रिपाठी के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से बीमार था। लैब टेक्नीशियन दो महीने पहले ही लखनऊ में अस्पताल की नौकरी छोड़कर सीतापुर आया था। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *