भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि विकासनगर स्थित झुग्गी झोपड़ी में लगी भीषण आग की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल मदद की जाए।

जिलाधिकारी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भीषण आग लगने की पूरी स्थिति से अवगत कराया। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों विस्तृत जानकारी देते हुए आश्वस्त दिया कि प्रशासन पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है और स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Translate »