आम जनमानस में इस बार अक्षय तृतीया को लेकर भ्रम की स्तिथि बन गयी है। इसका कारण है तिथि का 2 दिन होना। वैसाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हो रही है। जो 20 अप्रैल को 10:40 बजे तक रहेगी। भगवान परशुराम अवतरण दिवस प्रदोष काल मे तृतीया तिथि मिल जाने के कारण 19 अप्रैल रविवार को मनाया जाएगा, जबकि अक्षय तृतीया का पर्व उदीयकालिक रोहिणी युक्त तृतीया तिथि 20 अप्रैल सोमवार को मनाना शुभ रहेगा। खरीददारी का शुभ मुहूर्त रविवार दोपहर अक्षय तृतीया तिथि संचरण के आरम्भ से अगले दिन सोमवार को भी रहेगा। यद्यपि सोमवार को तृतीया तिथि 10:40 बजे तक है, परन्तु उदया तिथि के कारण सोमवार को पूरे दिन होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

By admin

Translate »