images 13
9 / 100 SEO Score

नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह उसके बायोमेट्रिक नेशनल आइडेंटिटी (NID) कार्ड को सीमा पार यात्रा के लिए वैध दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। अभी भारत की यात्रा करने वाले नेपाली नागरिकों को या तो वैध पासपोर्ट या मूल नागरिकता प्रमाण-पत्र साथ रखना होता है। वहीं, नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट या फोटो वाला मूल वोटर आईडी कार्ड दिखाना होता है।

नेपाल सरकार ने यह प्रस्ताव राजनयिक माध्यमों से भारत सरकार को भेजा है। अगर भारत इसे मान्यता देता है तो जमीनी और हवाई रास्ते से भारत आने वाले नेपाली नागरिकों के लिए नागरिकता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट के साथ ही राष्ट्रीय पहचान पत्र भी वैध दस्तावेज बन जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *