अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीज़फ़ायर को “ख़त्म हो चुका” बताने के बाद ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरानी सशस्त्र बल उन जगहों को निशाना बना सकते हैं जहाँ से उनके ऊपर हमले किए गए हैं या जिनकी योजना बनाई गई है ईरानी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अमेरिका ने उसके दक्षिणी तट के पास मौजूद कई निग़रानी और सर्विलांस केंद्रों पर हमला किया है. यह युद्ध समाप्ति से जुड़े समझौते का उल्लंघन है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा मेरे हिसाब से यह अब ख़त्म हो चुका है उन्होंने नेटो शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से कहा, ”मैं अब उनसे कोई बातचीत नहीं करना चाहता. वे घटिया लोग हैं!!

ट्रंप ने कहा, “जहां तक मेरा सवाल है यह मामला ख़त्म हो चुका है उनसे बात करना समय की बर्बादी है. वे झूठ बोलते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के वार्ताकार चाहें तो बातचीत कर सकते हैं लेकिन ‘वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के वार्ताकारों को लेकर कहा, “वे वास्तव में मानसिक रूप से बीमार हैं. उनके नेता मानसिक रूप से बीमार लोग हैं. मेरी नज़र में उनसे निपटना सिर्फ़ समय की बर्बादी है
ट्रंप ने आगे कहा कि वह “स्टीव विटकॉफ़ और जेराल्ड कुशनर से बात करेंगे.” लेकिन उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि “वार्ता की मेज़ पर वापस लौटना तेहरान के ऊपर निर्भर है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *