शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर जैसे ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों तक पहुंची वहां खुशी का माहौल छा गया। प्रदर्शनकारी हर्षपूर्ण नारेबाजी करने लगे। यहां ये भी बताते चलें कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर से पहले तक कुछ प्रदर्शनकारी पथराव करते व जवाब में पुलिस आंसू गैस के गोले दागते देखी गई। जंतर-मंतर के मंच से सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर देते हुए कहा कि ये युवा शक्ति की जीत है। उन्होने और उनके साथ मंच पर मौजूद युवाओं ने जोश के साथ नारा लगाया…झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। लेकिन अभिजीत दीपके ने कहा कि अभी न तो प्रर्दशन समाप्त हुआ है और न ही हम अपनी दो अन्य मांगें पूरी होने तक यहां से जायेंगे। पूर्व में अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को मंच से श्रृद्धांजलि भी दी गई। अभिजीत दीपके ने कहा कि सभी कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते लेकिन युवाओं/छात्रों की एकता के आगे मोदी सरकार को झुकना पड़ा। धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफे दिए जाने के बाद जंतर-मंतर का माहौल एकदम से बदल गया है, जंतर-मंतर पर अब वहां भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं तथा राष्टगान गाया जा रहा है।
