सूर्योदय: – ०५:५१
सूर्यास्त: – १९:१५
चन्द्रोदय: – ०८:४४
चन्द्रास्त: – २१:४४
अयन – दक्षिणायन
ऋतु: ☀️ वर्षा
शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – आषाढ़
पक्ष – शुक्ल
तिथि – तृतीया (०६:२७ से चतुर्थी)
तिथि – चतुर्थी (२८:४२+ से पंचमी)
नक्षत्र – मघा (१८:३४ से पूर्वाफाल्गुनी)
योग – व्यतीपात (२२:४६ से वरीयान)
प्रथम करण – गर (०६:२७ तक)
द्वितीय करण – वणिज (१७:२९ तक)
तृतीय करण – विष्टि भद्रा (२८:४२+ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य – कर्क
चंद्र – सिंह
मंगल – वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध – मिथुन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु – कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त – १२:०६ से १३:००
अमृत काल – १६:१८ से १७:४९
रवि योग – ०५:५१ से १८:३४
विजय मुहूर्त – १४:४७ से १५:४१
गोधूलि मुहूर्त – १९:१४ से १९:३५
सायाह्न सन्ध्या – १९:१५ से २०:१९
निशिता मुहूर्त – २४:१२+ से २४:५४+
ब्रह्म मुहूर्त – २८:२६+ से २९:०८+
राहुकाल – १०:५२ से १२:३२
गुलिक काल – ०७:३१ से ०९:१२
यमगण्ड – १५:५४ से १७:३५
दुर्मुहूर्त – ०८:३२ से ०९:२५
वर्ज्य – ०७:१३ से ०८:४४
भद्रा – १७:२९ से २८:४२+
गण्ड मूल – ०५:५१ से १८:३४
होमाहुति – बुध
दिशा शूल – पश्चिम
राहु काल वास – दक्षिण-पूर्व
अग्निवास – पाताल (०६:२७ से पृथ्वी)
भद्रावास – मृत्यु (१७:२९ से २८:४२+)
चन्द्रवास – पूर्व
शिववास – सभा में (०६:२७ से क्रीड़ा में, २८:४२+ से कैलाश पर)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(पश्चिम दिशा को छोड़कर) जौ या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
आषाढ़ शुक्ल तृतीया, अनिरूध्द चतुर्थी आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज १८:३४ तक जन्मे शिशुओं के नाम मघा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
मिथुन – ०३:३९ से ०५:५३
कर्क – ०५:५३ से ०८:०९
सिंह – ०८:०९ से १०:२१
कन्या – १०:२१ से १२:३२
तुला – १२:३२ से १४:४६
वृश्चिक – १४:४६ से १७:०२
धनु – १७:०२ से १९:०७
मकर – १९:०७ से २०:५४
कुम्भ – २०:५४ से २२:२७
मीन – २२:२७ से २३:५७
मेष – २३:५७ से २५:३७+
वृषभ – २५:३७+ से २७:३५+
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:५१ से ०५:५३
शुभ मुहूर्त – ०५:५३ से ०६:२७
चोर पञ्चक – ०६:२७ से ०८:०९
शुभ मुहूर्त – ०८:०९ से १०:२१
रोग पञ्चक – १०:२१ से १२:३२
शुभ मुहूर्त – १२:३२ से १४:४६
मृत्यु पञ्चक – १४:४६ से १७:०२
अग्नि पञ्चक – १७:०२ से १८:३४
शुभ मुहूर्त – १८:३४ से १९:०७
रज पञ्चक – १९:०७ से २०:५४
शुभ मुहूर्त – २०:५४ से २२:२७
चोर पञ्चक – २२:२७ से २३:५७
रज पञ्चक – २३:५७ से २५:३७+
शुभ मुहूर्त – २५:३७+ से २७:३५+
शुभ मुहूर्त – २७:३५+ से २८:४२+
चोर पञ्चक – २८:४२+ से २९:५१+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
शब्द दिखावा कर सकते है..पर स्वभाव कभी झूठ नहीं बोलता है॥
आज का राशिफल
===≈=========
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन खुशियों, सुकून और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ रिश्तों को और मजबूत बनाएगी। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होते नजर आएंगे। हालांकि दूसरों के मामलों में बिना वजह दखल देने से बचें। सेहत से जुड़ी किसी भी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। पुराने कर्ज से छुटकारा पाने की दिशा में भी कदम बढ़ा सकते हैं। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपका मन खुश कर देगी। हालांकि विरोधियों की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सामने आ सकता है। अपने आसपास मौजूद लोगों को अच्छी तरह परखें, क्योंकि हर मुस्कुराने वाला व्यक्ति आपका शुभचिंतक हो, यह जरूरी नहीं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सामान्य से बेहतर और सुकून भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर हल्की चिंता जरूर रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता की सेवा करने से मन को शांति मिलेगी और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। संतान की भावनाओं को समझने और उन्हें सही दिशा देने की जरूरत होगी। पुराने मित्र से मुलाकात दिन को यादगार बना सकती है। हालांकि कामकाज को लेकर मन में हल्की चिंता बनी रह सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी भी जोखिम भरे काम से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। किसी बड़ी डील या महत्वपूर्ण फैसले से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। किसी पुराने मित्र का आगमन दिन को खास बना सकता है। माताजी की सेहत को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पड़ोस से जुड़ा कोई विवाद बढ़ने से पहले शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा और रिश्तों में भी मजबूती आएगी। किसी भी विवाद से दूरी बनाए रखें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में विवाह से जुड़ी कोई अड़चन दूर हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण काम दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें। मनमौजी स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखेंगे, तो परिवार का माहौल और बेहतर बना रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज हर काम सोच-समझकर करने की जरूरत होगी। काम का दबाव अधिक रहने से जल्दबाजी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। किसी अजनबी के साथ धन का लेन-देन करने से बचें और निवेश से जुड़े फैसले विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही लें। वाहन में अचानक खराबी आने से अतिरिक्त खर्च हो सकता है। यदि कोई काम पैसों की कमी के कारण रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने के लिए आज अच्छे प्रयास करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के दम पर आप समय से पहले लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। किसी सामाजिक या मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बिना मांगी सलाह देने से बचें, क्योंकि इससे गलतफहमी पैदा हो सकती है। व्यापार में साझेदारी करने से पहले हर पहलू की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभ और प्रगति के संकेत दे रहा है। हालांकि विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्नति के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं। प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। लंबे समय से अटकी हुई कोई डील या महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। व्यापार में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर माताजी की सलाह आपके बहुत काम आएगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मेहनत और धैर्य ही आपकी सफलता की कुंजी बनेंगे। काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा-सा सरप्राइज या उपहार मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर किसी नए कोर्स या पढ़ाई की योजना बन सकती है। हालांकि पुराना लेन-देन फिर से चिंता का कारण बन सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला लेकिन उम्मीदों से भरा रहेगा। दोस्तों की ओर से कोई उपहार या सुखद सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी को हल्के में न लें। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और पढ़ाई में मन लगेगा। आपकी कोई पुरानी बात या गलती सामने आ सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से घर का माहौल आनंदमय रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए बचत या निवेश की योजना बनाना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और परिवार में प्रेम व एकता बनी रहेगी। यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो नई जगह आवेदन करने के लिए समय आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है।
▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬
