WhatsApp Image 2026 07 20 at 09.50.54
10 / 100 SEO Score
WhatsApp Image 2026 07 21 at 07.27.43

सुल्तानपुर प्रतापपुर कमैचा,(चांदा) सुल्तानपुर। नेताजी सुभाष सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर के विद्यालय में छात्र संसद एवं शिशु भारती के भैय्या बहनों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी को मिशन शक्ति एवं महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतवाली चांदा के उप निरीक्षक अवधेश यादव ने
विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए सभी छात्र संसद को बधाई दी।
इस अवसर पर उप निरीक्षक सुशील कुमार त्रिवेदी एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला आरक्षी श्रीमती अनीता पटेल,सिपाही श्रीमान आकाश शर्मा जी विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रतापपुर कमैचा खंड के संघ चालक सत्यदेव पांडे उपस्थिति रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जटाशंकर मिश्र ने आए हुए आगंतुकों का परिचय कराया।
सुशील कुमार त्रिवेदी के द्वारा भैया बहनों को शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम को लेकर के सभी भैया बहनों में हर्षोल्लास रहा। मिशन शक्ति के बारे में और महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में आकाश शर्मा द्वारा विद्यालय के भैय्या बहनों को जानकारी दी गई।

प्रबंधन ने विद्यालय को दिया नया स्कूल वाहन

WhatsApp Image 2026 07 21 at 07.39.51

प्रतापपुर कमैचा, (चांदा) सुल्तानपुर। नेताजी सुभाष सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर के विद्यालय प्रबंधन ने नया स्कूल वाहन की व्यवस्था करके छात्रों की समस्या का निराकरण कर दिया। इससे छात्राओं एवं छात्रों को अब आवागमन में असुरक्षा व असुविधा नही होगी।
विदित हो कि शहीद लाल प्रताप नगर, प्रतापपुर कमैचा (चांदा) सुल्तानपुर में नेताजी सुभाष सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर विद्यालय के व्यवस्थापक सत्यदेव पांडेय ने छात्राओं एवं छात्रों की विद्यालय में आवागमन की समस्या को देखते हुए नया वाहन विद्यालय को सौंपा। इस नवीन वाहन आने से जहां प्रबंधन एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आचार्य में प्रसन्नता थी, वहीं छात्राओं एवं छात्रों में भी इस बात की खुशी थी कि अब उन्हें नए वाहन में विद्यालय आवागमन होने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।

WhatsApp Image 2026 07 19 at 19.49.03 1

INDIAN LIVE 24 ग्रुप द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक DIGNITY TIMES
स्पष्ट खबरें स्पष्ट विचार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *