सूर्योदय: ~ ०५:५१
सूर्यास्त: ~ १९:१५
चन्द्रोदय: ~ ०९:४३
चन्द्रास्त: ~ २२:१४
अयन ~ दक्षिणायन
ऋतु: ☀️ वर्षा
शक सम्वत: ~ १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: ~ २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) ~ ५१२८
मास ~ आषाढ़
पक्ष ~ शुक्ल
तिथि ~ तृतीया (०६:२७ से चतुर्थी)
तिथि ~ पञ्चमी (२७:४२+ से षष्ठी)
नक्षत्र ~ पूर्वाफाल्गुनी (१८:०० से उत्तराफाल्गुनी)
योग ~ वरीयान (२०:४६ से परिघ)
प्रथम करण ~ बव (१६:०६ तक)
द्वितीय करण ~ बालव (२७:४२+ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य ~ कर्क
चंद्र ~ सिंह
मंगल ~ वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ~ मिथुन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ~ कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ~ सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ~ मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु ~ कुम्भ
केतु ~ सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
~
अभिजित मुहूर्त ~ १२:०६ से १३:००
अमृत काल ~ ११:४५ से १३:१९
रवि योग ~ १८:०० से २९:५२+
विजय मुहूर्त ~ १४:४७ से १५:४१
गोधूलि मुहूर्त ~ १९:१४ से १९:३५
सायाह्न सन्ध्या ~ १९:१५ से २०:१९
निशिता मुहूर्त ~ २४:१२+ से २४:५५+
ब्रह्म मुहूर्त ~ २८:२६+ से २९:०९+
राहुकाल ~ ०९:१२ से १०:५३
गुलिक काल ~ ०५:५१ से ०७:३२
यमगण्ड ~ १४:१४ से १५:५४
दुर्मुहूर्त ~ ०५:५१ से ०६:४५
वर्ज्य ~ २५:१६+ से २६:५२+
विडाल योग ~ १८:०० से २९:५२+
होमाहुति ~ बुध
दिशा शूल ~ पूर्व
नक्षत्र शूल ~ उत्तर (१८:०० से पूर्ण रात्रि)
राहु काल वास ~ पूर्व
अग्निवास ~ आकाश (२७:४२+ से पाताल)
चन्द्रवास ~ पूर्व (२३:५९ से दक्षिण)
शिववास ~ कैलाश पर (२७:४२+ से नन्दी पर)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ - काल २ - शुभ
३ - रोग ४ - उद्वेग
५ - चर ६ - लाभ
७ - अमृत ८ - काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - लाभ २ - उद्वेग
३ - शुभ ४ - अमृत
५ - चर ६ - रोग
७ - काल ८ - लाभ
नोट~ दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
~~~~
(पश्चिम) अदरक या उड़द का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
आषाढ़ शुक्ल पञ्चमी आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज १८:०० तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मो, टा, टी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
~~~~
कर्क - ०५:४९ से ०८:०५
सिंह - ०८:०५ से १०:१७
कन्या - १०:१७ से १२:२८
तुला - १२:२८ से १४:४२
वृश्चिक - १४:४२ से १६:५८
धनु - १६:५८ से १९:०३
मकर - १९:०३ से २०:५०
कुम्भ - २०:५० से २२:२३
मीन - २२:२३ से २३:५३
मेष - २३:५३ से २५:३३+
वृषभ - २५:३३+ से २७:३२+
मिथुन - २७:३२+ से २९:४५+
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५१ से ०८:०५
मृत्यु पञ्चक – ०८:०५ से १०:१७
अग्नि पञ्चक – १०:१७ से १२:२८
शुभ मुहूर्त – १२:२८ से १४:४२
रज पञ्चक – १४:४२ से १६:५८
शुभ मुहूर्त – १६:५८ से १८:००
चोर पञ्चक – १८:०० से १९:०३
शुभ मुहूर्त – १९:०३ से २०:५०
रोग पञ्चक – २०:५० से २२:२३
शुभ मुहूर्त – २२:२३ से २३:५३
शुभ मुहूर्त – २३:५३ से २५:३३+
रोग पञ्चक – २५:३३+ से २७:३२+
शुभ मुहूर्त – २७:३२+ से २७:४२+
मृत्यु पञ्चक – २७:४२+ से २९:४५+
अग्नि पञ्चक – २९:४५+ से २९:५२+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त ~ (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
गहन संघर्ष के उपरांत प्राप्त की गई सफलता स्वाभिमान लाती है अभिमान नहीं॥
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नए उत्साह से भरपूर रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी प्रिय व्यक्ति का आगमन रिश्तों में और मिठास घोल सकता है। किसी बात को लेकर माताजी से हल्की नाराजगी हो सकती है, लेकिन समय रहते बातचीत से स्थिति संभाल लेना बेहतर रहेगा। संतान को अच्छे संस्कार और पारिवारिक परंपराओं का महत्व समझाने का अवसर मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए पुरानी गलतियों से सीख लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने और उनकी भावनाओं को समझने का अवसर भी मिलेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाती नजर आएगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा में आपकी राय को विशेष महत्व मिलेगा, इसलिए आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें। प्रेम संबंधों में छोटी-सी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। वरिष्ठों और मित्रों का सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा। यदि कोई मित्र मदद की उम्मीद लेकर आए, तो उसे निराश न करें। पैरों से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी को नजरअंदाज करने से बचें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों और भगवान की भक्ति में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। नए काम की शुरुआत और निवेश की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आपकी नेक नीयत हर किसी को समझ आए, यह जरूरी नहीं, इसलिए अपनी भावनाओं को संतुलित रखें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखना ही आपके हित में रहेगा। जो भी जिम्मेदारी मिले, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं। कार्यक्षेत्र में किसी जूनियर से गलती हो जाए, तो उसे डांटने के बजाय समझाना ज्यादा बेहतर रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही मानसिक चिंता अब धीरे-धीरे कम होती नजर आएगी। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो अनुभवी सलाहकार की राय लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज नया घर, जमीन या संपत्ति खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। हालांकि किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें। करियर को लेकर जो चिंता आपको परेशान कर रही थी, उसमें अब राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार के मुद्दों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने आसपास के लोगों पर भरोसा करने से पहले उन्हें अच्छी तरह परख लेना चाहिए।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज निवेश से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगी और उसी के दम पर सफलता भी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ काम को लेकर हल्की बहस हो सकती है। यदि स्वास्थ्य पहले से ठीक नहीं चल रहा है, तो लापरवाही बिल्कुल न करें। संतान की सफलता और तरक्की आपको गर्व और खुशी का एहसास कराएगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों चरम पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम से अधिकारी प्रभावित होंगे और प्रमोशन को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। महिला मित्रों के साथ बातचीत में मर्यादा और संयम बनाए रखें। मनमर्जी के खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा-सा सरप्राइज मिल सकता है। माता-पिता से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेना ठीक नहीं रहेगा। जिद और अहंकार से दूरी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई विरोधी आपके खिलाफ गलत माहौल बनाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपनी बात पूरे आत्मविश्वास और तथ्यों के साथ रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज नए लोगों से बनने वाले संपर्क भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रियता भी बढ़ेगी। किसी सरकारी योजना में निवेश करने का विचार लाभ दे सकता है, लेकिन किसी भी शुभ समाचार पर तुरंत निर्णय लेने से बचें। अपने जरूरी काम समय पर पूरे करें, क्योंकि टालमटोल आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालें। बिना मांगे सलाह देने या दूसरों की हर बात मान लेने से बचें। यदि किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद थी, तो उससे जुड़ी कोई चर्चा हो सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा और मन की कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। पिताजी के साथ किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक विषय पर बातचीत होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आत्मविश्वास और नई ऊर्जा लेकर आएगा। आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। तनाव कम करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी परेशानियों को हल्के में न लें। धन से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। लंबे समय से मन में पल रही कोई इच्छा भी आज पूरी होने के संकेत दे रही है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आया है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी से ऐसी बात न कहें जिससे रिश्तों में कड़वाहट आए। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। विदेश से जुड़े व्यापार या कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। संतान को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपनी क्षमता को बेहतर ढंग से साबित कर पाएंगे।
▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬
