भरत तिवारी की मां आशा देवी और उनकी बहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं। परिवार ने कहा कि यदि 8 जुलाई तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो 9 जुलाई से आशा देवी आमरण अनशन पर बैठेंगी। उनकी पहली और प्रमुख मांग है कि घटना में शामिल बताए गए पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जाए!!

इसके अलावा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, गांव के लोगों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, इस मामले की जांच के लिए आने वाले अधिकारियों द्वारा सीधे उनके घर पहुंचकर परिवार के सहयोग से जांच करने तथा देर रात बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से कथित निगरानी पर रोक लगाने और इसकी जांच कराने की भी मांग की गई है। परिवार का कहना है कि समय रहते उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 9 जुलाई से आशा देवी आमरण अनशन शुरू करेंगी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DIGNITY TIMES NATIONAL HINDI NEWS DAILY

DIGNITY TIMES NATIONAL HINDI NEWS DAILY 

PUBLISHED PAN INDIA

TUNE WITH US FOR LATEST NEWS AROUND THE GLOBE

 

This will close in 4 seconds

Translate »