जकार्ता इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित हनुमान कथा के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम मंदिर के दानपात्र से कथित चोरी के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रावण आज भी मौजूद हैं, केवल उनका रूप बदल गया है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “रावण तो ये भी हैं, बस रूप बदल गए हैं। रावण ने तो केवल माता जानकी जी की चोरी की थी। राम मंदिर के दानपात्र में लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी हुई, करोड़ों लोगों का भरोसा चोरी हुआ।”
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और आगे जांच होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
शास्त्री ने कहा, “हमें खबर मिली कि एफआईआर हुई है। आगे और जांच होगी और पकड़े जाएंगे, यह पक्का है। लेकिन इतना हम कह सकते हैं। ज्यादा तो नहीं कहेंगे और कह भी दें तो कोई बुरा माने या भला माने, सच तो सच है। जिसको बुरा लगे, भला लगे, यह उसका अपना काम है।”
उनके इस बयान को राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

By admin

Translate »