U P गाजीपुर में एक लाख का ईनामी कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय अपना घर बंद करके फरार है. पांडेय का पालतू रॉटविलर डॉग “माइकल” 15 दिनों से भूखाप्यासा घर में बंद था. पुलिस को पता चला तो उसे घर के अंदर से एक्सपर्ट्स की टीम के साथ रेस्क्यू किया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंकर पांडेय के गैंग ने एक करोड़ की रंगदारी को लेकर होटल कारोबारी की हत्या कर दी थी. पांडेय का एक साथी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. पांडेय और उसके दो साथी आलोक दुबे और सोनू यादव एक एक लाख के ईनामी है और फिलहाल फरार है.

By admin

Translate »