मेरठ – शादी डॉट कॉम के जरिए संपर्क में आए राहुल अग्रवाल पर दिल्ली की एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि 17 जून को वह शादी के लिए मेरठ पहुंची लेकिन तीन दिन होटल में रखने के बाद युवक के परिजनों ने विवाह से इंकार कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता का आरोप है कि 21 जून से वह न्याय के लिए महिला थाना सिविल लाइन और मेडिकल थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। मामले में भाजपा पार्षद उत्तम सैनी के हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया गया है। बुधवार को पीड़िता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है।

By admin

Translate »