स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहनों की निकासी के लिए किया जाएगा जबकि गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन सिंहद्वार और शंकराचार्य चौक से शहर में नियंत्रित प्रवेश कराया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिल्ली मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलकनंदा दीनदयाल पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
भीड़ बढ़ने पर जयराम मोड़ रानीपुर मोड़ और देवपुरा में चरणबद्ध डायवर्जन लागू होगा। ललतारो पुल से शिवमूर्ति चौक तक ऑटो विक्रम और टैक्सी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
24 जून रात 10 बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं 25 जून सुबह 3 बजे से दिल्ली मुजफ्फरनगर मार्ग से आने वाली बसों और बड़े यात्री वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।
