लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ने की अपील की। मुख्यमंत्री ने ईंधन की खपत कम करने, अनावश्यक सोने की खरीद से बचने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में 50 प्रतिशत कटौती के निर्देश दिए गए। वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल बैठकों, मेट्रो व सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग, नो व्हीकल डे और कार पूलिंग को प्रोत्साहित करने को कहा गया। साथ ही बिजली बचत, कम तेल वाले भोजन, रूफटॉप सोलर, प्राकृतिक खेती और उत्तर प्रदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग व पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए।
