हैदरगढ़/बाराबंकी मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहुता का है जहां बाइक से जा रहे पति और बच्चों के साथ जा रही महिला के साथ 2 बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। उक्त घटना से जहां लाखों की लूट की घटना मामला सामने आया है वहीं पूरे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार बहुता गांव निवासी अरविंद मिश्रा प्रिंसू पुत्र कमल मिश्रा अपनी पत्नी रश्मि मिश्रा उम्र लगभग 35 वर्ष जो कि अपनी प्लेटिना बाइक से अपने मामा के घर राजा फत्तेपुर थाना मोहनगंज से वापस अपने घर बहुता के लिये लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने घटना को तमंचे की नोक पर अंजाम दिया। घटना लगभग शाम सवा सात और साढ़े सात बजे के आसपास की है जब वो हैदरगढ़ रायबरेली रोड से होते हुये बहुता गेट से गांव की तरफ सुजारा मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी पीछा करते हुये अपाचे बाइक बिना नंबर प्लेट पर बैठे हुये 2 बदमाश फिल्मी स्टाइल में पहुंचे

youtube placeholder image

Translate »