https://indianlive24.com

NATIONAL HINDI NEWS PORTAL

मुख्यमंत्री की ड्यूटी बजाती रहीं एंबुलेंस तीन घंटे घायल पड़ा रहा पत्रकार पत्नी की बाहों में तोड़ा दम

रायसेन: मध्य प्रदेश (MP) के रायसेन में सांची रोड पर हुए सड़क हादसे ने स्वास्थ्य व्यवस्था की प्राथमिकताओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्रकार दीपक सोनी की शनिवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस न मिलने की वजह से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद दीपक सोनी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर किया गया। लेकिन रेफर के बाद करीब 2 से 3 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। हालत बिगड़ती देख परिजन (पत्नी) उन्हें निजी वाहन से भोपाल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त जिले में Mohan Yadav की सभा आयोजित थी। इसी वजह से प्रशासनिक अमला और अस्पताल की एंबुलेंस सेवाएं वीआईपी ड्यूटी में लगी हुई थीं, जिसके चलते आपात स्थिति में भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।

अस्पताल प्रशासन ने भी स्वीकार किया है कि सभी एंबुलेंस व्यस्त थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *