नोएडा प्राधिकरण की हाई पावर कमेटी ने मदरसन ग्रुप के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बैठक की।

औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने कहा, “दिल्ली-एनसीआर में श्रमिक असंतोष का मुद्दा चल रहा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इसमें उद्योग और श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री का प्रयास है कि सभी पक्ष एक साथ बैठकर इस समस्या का समाधान निकालें।”

उन्होंने कहा – कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने के साथ-साथ उनके वेतन में भी वृद्धि होनी चाहिए। साथ ही उनका यह भी दावा है कि तोड़फोड़ में शामिल लोग बाहरी थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी।

By admin

Translate »