https://indianlive24.com

NATIONAL HINDI NEWS PORTAL

पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

सहारनपुर पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे के एलिवेटेड सेक्शन पर बने वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण करेंगे। इस परियोजना को पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के बेहतर समन्वय के रूप में देखा जा रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री 11:40 बजे देहरादून के पास स्थित जय माता काली मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे दोपहर लगभग 12:30 बजे प्रधानमंत्री देहरादून में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *