लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तिरगवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शॉर्ट सर्किट की वजह से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 5 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।गांव वालों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया।सबसे हैरानी की बात ये रही कि फायर ब्रिगेड करीब 2 घंटे देरी से मौके पर पहुंची तब तक किसानों की महीनों की मेहनत जलकर खाक हो चुकी थी।
