फ्रांस सरकार ने भारत को 114 राफेल फाइटर जेट्स के लिए सोर्स कोड देने से इनकार कर दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार रडार, डेटा प्रोसेसिंग यूनिट और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम से जुड़े अहम कोड साझा नहीं किए जाएंगे. इसे भारत के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है, खासकर तब जब भारतीय वायुसेना पहले से ही लड़ाकू विमानों की कमी से जूझ रही है.
इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बहस तेज है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कई लोग लड़ाकू विमानों में सॉफ्टवेयर की भूमिका को ठीक से नहीं समझते. रिटायर्ड पायलट विजयेन्द्र के ठाकुर ने कहा कि असल मुद्दा यह है कि विमान के सिस्टम और तकनीक पर कितना नियंत्रण मिलता है, जो रणनीतिक रूप से बेहद अहम होता है.















Leave a Reply