शिब्ली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ में पांच दिवसीय स्काउट गाइड अनिवार्य शिविर का समापन।
दिनांक 01.04.2026 से 05. 04. 2026 को महाविद्यालय परिसर में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड स्पेशल इंट्रोडक्टरी अनिवार्य कोर्स का समापन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिविर के दौरान सीखे गए विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन किया जिसमें प्राथमिक सहायता, अनुशासन, टीमवर्क एवं सामाजिक सेवा से संबंधित गतिविधियां प्रमुख रही। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में स्काउट एवं गाइड छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली ने अपना प्रेरणादायक वक्तव्य दिया।

प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट गाइड गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वज्ञ विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, सेवा भावना, एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी शिक्षकों एवं आयोजकों की सराहना की। इस अवसर पर बी०एड० विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अफजाल अहमद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला है‌ स्काउट गाइड प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों से अपनी बुराइयां छोड़ने की शपथ दिलाई एवं अंत में दीक्षा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस पांच दिवसीय शिविर के शिविर संचालक डॉक्टर शफीउज्जमां,लीडर ट्रेनर (रोवर) एवं सहायक शिविर संचालक मोहम्मद सादिक रहे। समापन में आजमगढ़ मंडल के सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (स्काउट) श्री शैलेश प्रकाश ने शिविर का निरक्षण किया और प्रशिक्षुओं को अपना आशीर्वचन दिया । महाविद्यालय के शिक्षक एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अफजाल अहमद, प्रोफेसर आसिफ कमाल, डॉक्टर जियाउल हसन खान, डॉक्टर शगुफ्ता खानम, डॉक्टर शाहीन बानो,डॉक्टर सीमा सादिक, डॉक्टर संदीप कुमार यादव,श्री मोहम्मद उजैर , नियाज़ अहमद सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन बी०एड० विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर आसिफ कमाल ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *