https://indianlive24.com

NATIONAL HINDI NEWS PORTAL

खैरीघाट पुलिस की बड़ी कार्यवाही जाली नोट छापने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

बहराइच जिले के थाना खैरीघाट पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कलर प्रिंटर के माध्यम से 500-500 रुपये के नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 अदद 500 रुपये के जाली नोट तथा एक कलर प्रिंटर भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे और जाली नोटों का उपयोग कर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा गया। उन्होंने बताया कि बरामद नोट प्रथम दृष्टया जाली प्रतीत हो रहे हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग भी कहीं सक्रिय तो नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *