कानपुर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज हवाओं और भारी ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित कर दिया

मौसम अपडेट

लखनऊ /कानपुर कानपुर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज हवाओं और भारी ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित कर दिया। करीब 37.3 किमी/घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने से कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं राजधानी लखनऊ में भी मौसम ने अचानक रंग बदला। दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है, साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *