पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम भारत रखा है. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत और वो बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वो हिंदू हैं. बेटे के नामाकरण के मौके पर सीमा हैदर पारंपरिक ड्रेस में दिखीं. उनका लुक वायरल हो गया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज मेरे बेटे का नामाकरण है. कल जागरण था. हिंदू धर्म में जब घर में बेटा पैदा होता है तो नामाकरण किया जाता है. बहुत अच्छा महसूस करती हूं. बहुत खुशी होती है. हमारा हिंदू धर्म बहुत ही खूबसूरत है. बहुत सारी खूबसूरती दिखाता है”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *