आगरा आगरा में ट्रांसजेंडर समाज ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर समुदाय के लोगों ने ट्रांस बिल 2026 के खिलाफ विरोध जताया और अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की।प्रदर्शन के दौरान ट्रांसजेंडर समाज के लोगों ने बिल को अपने अधिकारों के खिलाफ बताते हुए इसमें संशोधन की मांग की। उनका कहना है कि प्रस्तावित प्रावधान उनके सामाजिक और कानूनी अधिकारों को प्रभावित कर सकते हैं।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें बिल पर पुनर्विचार करने और समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए जरूरी बदलाव करने की अपील की गई है।प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।

youtube placeholder image

By admin

Translate »