ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को दिन में 03:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को दिन में 01:33 बजे तक अर्थात 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र के प्रवेश के प्रारंभ के 9 दिन तक नोँतपा का प्रभाव रहेगा। यह प्रभाव 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणे पड़नी शुरू हो जाती है। जिससे इस काल खंड में भीषण गर्मी पड़ती है। तापमान जितना चढ़ता है, आने वाले समय मे उतनी ही अच्छी वर्षा होने की संभावना बढ़ जाती है। *रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है, जहाँ सूर्य व चंद्रमा में मित्रता है वही रोहिणी नक्षत्र वृष राशि मे आता है, जिसके स्वामी शुक्र हैं। शुक्र व सूर्य को एक दूसरे का शत्रु माना गया है। इसलिए सूर्य इस शत्रु राशि मे अपने मित्र के नक्षत्र रोहिणी में अधिक ऊर्जा के साथ प्रवेश कर और अधिक प्रभावी हो जाते हैं।

By admin

Translate »