सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा कुछ देर में शुरू होगी। बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शव वाहन को फूलों से सजाया गया है। उस पर प्रतीक की कुत्तों और बंदर के साथ वाली तस्वीर लगाई गई है। फिलहाल, शव अंतिम दर्शन के लिए घर के अंदर रखा गया है।


शिवपाल यादव ने अपने परिजनों संग किए अंतिम दर्शन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। घर से 5 किमी दूर बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शव वाहन पर प्रतीक की कुत्तों और बंदर के साथ वाली तस्वीर लगाई गई है। शव को थोड़ी देर के लिए सपा ऑफिस के बाहर रखा गया है। परंपरा के अनुसार, श्मशान घाट पहुंचने से पहले शव को पांच बार जमीन पर रखा जाता है।




‘प्रतीक यादव अमर रहे’ के नारे लगा रहे हैं। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य ने शव को कंधा दिया।
बैकुंठ धाम पर मौजूद पंडित ध्रुव कुमार तिवारी, प्रतीक का अंतिम संस्कार कराएंगे। उन्होंने बताया कि चिता के लिए 13 मन लकड़ी मंगाई गई है। हिंदू धर्म के मुताबिक, आग पुरुष देता है। अगर अखिलेश यादव या उनके बेटे से मुखाग्नि दिलाई जाए तो ज्यादा अच्छा है। आज के समय में बेटियां भी मुखाग्नि देती हैं।


अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव बैकुंठ धाम पहुंचे

बैकुंठ धाम पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौजूद बैकुंठ घाट पर पूरा सपा का कुनबा मौजूद अखिलेश यादव शिवपाल यादव आदित्य यादव अखिलेश का बेटा अंकुर यादव घाट पर अपर्णा यादव और उनकी दोनों बेटियां थी मौजूद बड़ी संख्या में यहां हजारों लोग जो प्रतीक के समर्थक है वह सब नम आँखों से दे रहे हैं विदाई
