लखनऊ लखनऊ में 10 लाख लूट के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार राजधानी लखनऊ के मदेयंगंज इलाके में शराब दुकान के कैशियर से 10 लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।घायल बदमाश की पहचान आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी सुजीत सिंह उर्फ मगन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी हरदोई जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी इलाके में आने वाले हैं। इसी सूचना पर खदरा क्षेत्र में रखुंशी ढाल के पास नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और पुलिस पर फायरिंग कर दी।मुठभेड़ के बाद मौके से पुलिस को एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी हाल ही में सराय प्रेमराज क्षेत्र में शराब दुकान के कैशियर से लूट की वारदात में शामिल थे।

डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर सिंह ने बताया कि कैशियर रोजाना शराब दुकानों से कलेक्शन लेकर मालिक के पास जाता था। घटना वाले दिन बदमाशों ने तरजुम मार्केट गली में घेरकर उस पर धारदार हथियार से हमला किया और कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *