योगी कैबिनेट विस्तार राजभवन में दोपहर 3:30 बजे 6 नए मंत्री लेंगे शपथ

लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रविवार को मंत्रिमंडल का दूसरी बार विस्तार करने जा रही है। राजभवन में दोपहर साढ़े 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें 5 से 6 नए मंत्री मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने नए मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंप दी है।
सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले विधायक Manoj Pandey का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Bhupendra Singh Chaudhary, सुरेंद्र दिलेर और कृष्णा पासवान के नाम भी फाइनल बताए जा रहे हैं।
माना जा रहा है कि आगामी चुनावी समीकरणों और क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार किया जा रहा है। राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *