बाराबंकी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री Sangram Singh Verma का सोमवार को 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक योगदान को याद किया।

संग्राम सिंह वर्मा बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। उन्हें जमीनी स्तर का नेता माना जाता था और क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी मजबूत थी।

परिवार में वे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र वर्मा के बड़े भाई और नगर पालिका चेयरमैन शीला सिंह के जेठ थे। लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके निधन से बाराबंकी की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *