दिल्ली – पुलिस ने नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां Sensodyne के नाम पर नकली प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे थे छापेमारी में करीब 1800 भरी हुई ट्यूब, 10 हजार खाली ट्यूब, 1200 पैक्ड ट्यूब और लगभग 130 किलो पेस्ट बरामद किया गया है, फैक्ट्री मालिक हरिओम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली टूथपेस्ट बाजार में असली ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था, जबकि यह वही ब्रांड है जिसे दांतों की संवेदनशीलता के लिए कई डॉक्टर भी सुझाते हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है

youtube placeholder image

By admin

Translate »