दिल्ली असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की ओर से FIR दर्ज होने के एक दिन बाद असम पुलिस की टीम पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची।
इस दौरान दिल्ली पुलिस भी असम से आई टीम के साथ सहयोग करती नजर आई। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।
